भवाली में अब 22 को होगा कार्यबहिष्कार लगाया चेतावनी बोर्ड

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोमवार को भवाली फारसौली रोडवेज कार्यशाला में उत्तराखंड रोडवेज एंप्लॉयज यूनियन क्षेत्रीय कुमाऊं मंत्री सतनाम सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चेतावनी का बोर्ड लगाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि हमारी 6 सूत्रीय मांगें है। जिसमें 10 वर्षों से अधिक से कार्यरत विशेष श्रेणी/संविदा चालकों, परिचालकों, तकनीकी कर्मियों को तत्काल नियमित किया जाए। व निजी बसो को राष्ट्रीयकृत राजमार्गों पर परमिट देने की अधिसूचना तत्काल रद्द हो। परिवहन निगम बस बेड़े में 500 बसें नई(130 बसों को छोड़कर) तत्काल खरीदी जाए। खास दिल्ली कश्मीरी गेट, आनंद विहार से अवैध बसों का उत्तराखंड में संचालन तत्काल बंद किया जाए। नैनीताल बस अड्डा परिवहन निगम को तत्काल वापस किया जाए। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से चल रही डग्गामार वाहनों को तत्काल बंद हो। मंत्री सतनाम सिंह ने कहा कि 22 अक्टूबर की मध्य रात्रि से 48 घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। 23 व 24 को आईएसबीटी देहरादून, हल्द्वानी बस स्टेशन, टनकपुर कार्यशाला में धरना प्रदर्शन होगा। 5 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाना जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page