भवाली। भारत रत्न एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती भवाली चौराहे में आयोजक समिति की ओर से धूमधाम से मनाई गई। पंत जी की पूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जाधारी दिनेश आर्या ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अतिथियों और वक्ताओं ने पंत जी के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने अपने संघर्ष, सादगी और दूरदर्शी नेतृत्व से देश और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का संचालन पवन भाकुनी ने किया। आयोजकों ने कहा कि नई पीढ़ी को पंडित पंत के जीवन और उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों से परिचित कराना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक खजान भट्ट, सह संयोजक पंकज अद्वेती, वरिष्ठ नागरिक घनश्याम सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र सुयाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, दयाल आर्य, प्रधानाचार्य सीमा बर्गली, सभासद उमा पढ़ालनी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, कंचन साह, तरुण जोशी, योगेश जोशी, अभिषेक मेहता, गणेश पंत, किशन अधिकारी, सुजान सिंह रजवार, रमेश जोशी, हेम आर्या, अमित पांडे, अफसर अली, सद्दा मियां, संजय लोहनी, राजन लाल वाल्मीकि, हितेश साह, गिरीश जोशी, अंकित, गिरीश कुमार, लवेंद्र क्वीरा, प्रियंका जोशी, प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

