प्रेमी की मौत की खबर सुनकर नाबालिग प्रेमिका ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या की

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/प्रेमी के फांसी लगाकर मरने की खबर सुनकर तनाव में आई उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सड़क हादसे में फिर युवक की मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

मूल रूप से यूपी के मिलक, रामपुर निवासी और हाल मुखानी में रहने वाले 25 वर्षीय विकास ने रविवार को निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। घटना से पहले उसकी बात प्रेमिका से हुई थी। वह राजमिस्त्री का काम करता था। जिस मकान में उसने फांसी लगाई, वह उसी में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार सोमवार को विकास के मरने की खबर काठगोदाम निवासी 16 साल की उसकी प्रेमिका को लगी तो वह सदमे में आ गई। नाबालिग ने पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों में आठ -नौ माह पहले ही सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। मृतका मूल रूप से पीलीभीत, यूपी निवासी थी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

You cannot copy content of this page