भवाली। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को करीब छह माह पूर्व रिश्तेदारी में आने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। तहरीर में बताया गया कि इसके बाद किशोरी करीब पांच माह की गर्भवती हो गई।तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध संख्या 35/26 के तहत धारा 5J(ii), 6 पॉक्सो अधिनियम 2012 और धारा 64 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

