दिनेश सिंह बोरा बने ओखलकांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

सुनकोट के पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बोरा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

ओखलकांडा। सुनकोट के पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बोरा को ओखलकांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाखन सिंह नेगी ने दिनेश सिंह बोरा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दिनेश सिंह बोरा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में वाहन चलाने पर वाहन सीज, पांच के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ओखलकांडा ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page