चापड़ से वार कर पति ने पत्नी की हत्या की, दबोचा

ख़बर शेयर करें

दून में चापड़ से वार कर पति ने पत्नी की हत्या की, दबोचा

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। देहरादून के डालनवाला में गुरुवार सुबह पति ने चापड़ से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में जाम पर अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक मार्गों का बनेगा प्लान

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी रामजी पाल (35) तीन महीने पहले अपनी पत्नी सोनू पाल (30) के साथ देहरादून में रहने आया। यह दंपति अपने तीन बच्चों के साथ डालनवाला के मोहनी रोड पर रिटायर्ड आईएफएस सीएल भसीन के मकान में किराये पर रहने लगा। रामजी राजमिस्त्री था और सोनू घरों में काम करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सड़क हादसे में फिर युवक की मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

गुरुवार सुबह तीनों बच्चों के स्कूल जाने के बाद करीब 10 बजे पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो रामजी ने कमरे में रखा चापड़ उठा लिया और सोनू पर हमला कर दिया। रामजी ने सोनू के गले पर चापड़ से चार-पांच वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

सोनू की चीखपुकार सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग कमरे में पहुंचे। कमरे का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। मामले की सूचना पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार और डालनवाला इंस्पेक्टर नरेंद्र गहलावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रामजी को कमरे में ही पकड़ लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page