कैंची पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी को मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

भवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विनोद ठाकुर पुत्र दुलीचंद्र निवासी ग्राम बरझाई, थाना बागली, जिला देवास, मध्य प्रदेश को बागली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल महेश गिरी गोस्वामी शामिल रहे। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 05 सितंबर को जनपद नैनीताल में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद - जिलाधिकारी
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page