ऑपरेशन प्रहार में अवैध तमंचे के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऑपरेशन प्रहार में अवैध तमंचे के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
रामनगर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अगस्त को उपनिरीक्षक ललित पाण्डे विवेचनात्मक कार्यवाही में मामूर थे। इसी दौरान चीता मोबाइल में तैनात कांस्टेबल अमित गहलोत और कांस्टेबल संजय सिंह को सूचना मिली कि भवानीगंज पार्क के पास एक युवक कमर में तमंचा लगाए घूम रहा है।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित पाण्डे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान फराज खान उर्फ गोलू (22) पुत्र नफीस खान, निवासी ग्राम बेड़ाझाल मल्ला, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 275/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित पाण्डे, कांस्टेबल अमित गहलोत और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page