युवकों ने कांग्रेस नेत्री पर चापड़ से किया जानलेवा हमला

ख़बर शेयर करें

चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कुछ युवकों ने कांग्रेस नेत्री पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती के सिर पर चापड़ (धारदार हथियार) से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांधीग्राम निवासी पीयूष जोशी ने तहरीर में बताया कि उनकी बहन माही गुरुवार रात आठ बजे दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित कैफे गई थी। वहां आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु ने पहले माही से बदसलूकी की और विरोध करने पर मारपीट की। इसी बीच एक आरोपी ने चापड़ से युवती पर हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवती को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर पर 8 से 9 टांके आए हैं। बताया जा रहा है कि माही कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। वे कांवली से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page