भूमि विवाद में चली गोली युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

भूमि विवाद के चलते फाजलपुर महरौला प्रीत विहार में रविवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जिसकी पहचान 25 वर्षीय कार्तिक पोतदार पुत्र मानिक पोतदार निवासी बिहार के रूप में हुई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, बिगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह और प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति के बीच 15 वर्षों से खेत को लेकर विवाद था। हाल ही में अदालत का फैसला आने के बाद सिमरनजीत कुछ लोगों और 20 मजदूरों के साथ खेत पर कब्जा लेने और पिलर लगाने पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे। जब मजदूर खेत में पिलर लगाने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। पहले सिमरनजीत पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग की और बाद में दूसरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कार्तिक की पीठ में गोली लग गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। सिमरनजीत ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल कार्तिक को जिला अस्पातल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद था। फायरिंग के चलते गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page