भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर दोपांखी स्थित एक होटल में साथियों के साथ ठहरे युवक का संतुलन बिगड़ने से वह खाई में जा गिरा। हादसे में युवक की छाती में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को गाजियाबाद निवासी मोहम्मद अंश अपने कुछ साथियों के साथ पहाड़ की सैर पर निकला था। शाम होने पर सभी लोग दोपांखी स्थित होटल में रुक गए। रात 10 बजे होटल में अचानक मोहम्मद अंश के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसके साथी और होटल कर्मचारी मौके की ओर दौड़े। पता चला कि अंश खाई में गिर गया है। होटल कर्मचारियों और साथियों ने खाई में उतरकर उसे बाहर निकाला। दर्द से कराह रहे अंश को बामुश्किल हाईवे तक पहुंचाया गया, जहां से निजी वाहन की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। डॉ. अभिलाषा पाण्डेय ने बताया कि अंश की छाती में अंदरूनी चोट है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

