विवाद के बाद युवक को कार से कुचला, मौत

ख़बर शेयर करें

जसपुर (ऊधम सिंह नगर)। ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में मामूली विवाद ने देर रात खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने रंजिश के चलते बाइक का पीछा कर उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की कार से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे नितिन प्रजापति, हर्ष और लवीश एक ही बाइक पर सवार होकर ठाकुरद्वारा चुंगी की ओर गए थे। लौटते समय खेड़ा रोड स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के पास आरोपित पुष्पेंद्र चौहान उर्फ मानू ने अपनी कार से उनकी बाइक में कथित तौर पर जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि नितिन कार की चपेट में आ गया और उसे कुचल दिया गया, जबकि हर्ष और लवीश घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कार सवार फरार हो गए। घायलों और नितिन को तत्काल काशीपुर

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर अधिवक्ता को बदनाम करने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही नितिन ने दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता बनारसी दास (पप्पू प्रजापति) की तहरीर पर पुलिस ने पुष्पेंद्र चौहान उर्फ मानू, जाकिर गुज्जर और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पिता का आरोप है कि दिन में हुए विवाद के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी और उसी रंजिश में रात को वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जसपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता खड़क सिंह, महेश प्रजापति और अशोक खन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  शनिवार देर रात एक बेकाबू स्कार्पियो ने चार लोगों को कुचला, मौत

कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर अधिवक्ता को बदनाम करने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

मृतक नितिन प्रजापति मोहल्ला जुलाहन, वार्ड नंबर-10 का निवासी था। वह मोटर बाइक इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और करीब पांच माह पहले ही उसने अपनी स्वयं की दुकान शुरू की थी। नितिन परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना को हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page