अल्मोड़ा/ शादी की 18वीं सालगिरह पर योग शिक्षिका ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 90 फीसदी झुलसी शिक्षिका को पति व मोहल्ले के लोग बेस लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय लता साह पत्नी मोहित साह के रूप में हुई।
माल रोड स्थित आरसीएम मॉल निवासी यूकेडी महानगर अध्यक्ष मोहित सोमवार सुबह 7.30 बजे 10वीं में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे। लता ने छत से ही दोनों को बॉय किया था। साथ ही उनसे केक व अन्य सामान लाने को कहा था। दोनों के जाने के कुछ देर बाद ही घर से चीखने की आवाज आने लगी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग अंदर पहुंचे तो उनको किचन का दरवाजा बंद मिला। लोगों ने खिड़की से झांका तो लता का शरीर जल रहा था। उन्होंने तुरंत किचन की खिड़की व दरवाजे को तोड़ा और आग बुझाई। पुलिस आग लगाने के कारणों का पता लगा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

