भवाली में महिला समूह पॉलीथिन उन्मूलन को आई आगे,ऐसे करेंगे पालीथिन मुक्त भवाली

ख़बर शेयर करें

भवाली। ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस महिलाओं व गायत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पर्यावरण संतुलन के लिए नगर को पॉलिथीन मुक्त करने को आगे आई। महिलाओ ने शिप्रा कल्याण समिति के सहयोग से प्लास्टिक की बोतलों में पालिथिन भरकर प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया। शिप्रा कल्याण समिति ने समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए महिला समूह को यह रोजगार दिया है। महिलाओं ने शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी, संरक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज शहर की महिलाएं भी कुछ कार्य करना चाहती हैं। सरकार का शहर के महिलाओं की ओर कोई ध्यान ही नहीं है। ग्रामीण महिलाओं के लिए सरकार के पास कई योजनाएं हैं।
शहर में कुछ नही है। महिलाओं ने सरकार शहर की महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ेने की अपील की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

You cannot copy content of this page