भवाली। बेतालघाट के सिरोड़ी ग्रामसभा में मंगलवार को महिला दिवस व भिटौली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने ग्रामीण महिलाओं को स्वेटसर, धोती देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी महिलाओं को भिटौली की बधाईया दी। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने कहा कि महिलाएं समाज का विभिन्न अंग है। महिला दिवस व भिटौली एकसाथ मनाकर महिलाओं को समानित किया गया। भिटौली पहाड़ की पारंपरिक रीति रिवाज है। हर महिला को भिटौली का इंतजार रहता है, इसलिए भिटौली मनाकर सबको बधाई दी गई।
ग्राम विकास अधिकारी दीपेंद्र शर्मा, बीडीओ महेश गंगवार, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पलड़िया आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

