भवाली की रामलीला में पहली बार महिलाएं भी होंगी पात्र

ख़बर शेयर करें

-मोहन बिष्ट 16 वी बार बने रामलीला कमेटी अध्यक्ष

भवाली। रविवार को नगर के पौराणिक देवी मंदिर में आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। नगर के धर्मप्रेमियों ने भारी संख्या में बैठक में हिस्सा लिया। आदर्श रामलीला कमेटी कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसहमति से 16 वी बार मोहन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। संजय जोशी महासचिव, हरि शंकर कण्डपाल कोषाध्यक्ष, नरेश पाण्डे, गणेश पंत उपाध्यक्ष, कैलाश सुयाल, कंचन साह को संरक्षक चुना गया। वही महिलाओं को भी कार्यकारिणी में जोड़कर खष्टी बिष्ट, तुलसी बिष्ट को उपाध्यक्ष, उमा पढालनी महासचिव, रम्भा साह को संरक्षक बनाया गया। वही कोषाध्यक्ष हरि शंकर काण्डपाल ने रामलीला कमेटी के आय व्यय का लेखा जोखा कमेटी के सामने रखा। जिसमे 1 लाख 55 हजार धनराशि कमेटी के पास शेष बची थी। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि दो वर्षों के बाद रामलीला की जाएगी। लोगो मे उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष महिलाओ को भी कमेटी से जोड़ा है। इससे समाज आपस मे जुड़ेगा। बड़े रूप में रामलीला करने में आसानी रहेगी। उन्होंने कहा कि राम, लक्ष्मण, सीता, भरत शत्रुघ्न के पात्रों को 51 सौ दिए जाएंगे। जिससे उनका प्रोत्साहन बढ़ सके। इस दौरान प्रकाश आर्या, त्रिवेंद्र साह, पवन भाकुनी, कुमुद पाण्डे, अनुभव कुमार, पंकज भाकुनी, कबीर साह, नीरज सिंह अधिकारी, एल डी पालीवाल, जुगल मठपाल, कुंदन बिष्ट, दिनेश जोशी, दयाल आर्य, शिवांशु जोशी, प्रगति जैन, वर्षा आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page