भवाली में बुधवार से पॉलिका मैदान में लगेगा महिला बाजार

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पॉलिका मैदान में महिला बाजार हर बुधवार को लगाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं व समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए महिला बाजार में सुविधा मिलेगी। नगर पॉलिका निःशुल्क रूप से महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराएगी। पहाड़ी क्षेत्र के रामगढ़, भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट, गरमपानी के सभी ब्लॉक के समूह बाजार लगा सकते हैं। सोमवार को सफाई अभियान के दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सीडीओ संदीप तिवारी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से वार्ता हो गई है। सीडीओ से महिला बाजार को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। सीडीओ ने सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि हर बुधवार को बाजार बंद रहता है। उस दिन पॉलिका मैदान में महिला समूहों द्वारा अपना उत्पाद बाजार लगाकर यहा बेचा जाएगा। नगर पॉलिका निःशुल्क रूप से पॉलिका मैदान महिला बाजार के लिए देगी। पहाड़ी क्षेत्र के किसी भी ब्लॉक की महिला समूह बाजार में दुकान लगा सकती है। आगामी बुधवार से बाजार लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page