संविदा में कार्यरत महिला की गोलीमार हत्या

ख़बर शेयर करें

एम्स ऋषिकेश में संविदा पर कार्यरत महिला कर्मी की शनिवार देर रात शिवाजीनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने महिला को एम्स पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय प्रीति रावत किराए के मकान में अकेली रहती थी। शनिवार रात करीब 9:30 बजे अज्ञात हमलावर घर के बाहर पहुंचा और दरवाजे की जाली से प्रीति पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे महिला के सीने में लगी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लहूलुहान महिला को एम्स पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलॉय मोहंती ने इसकी पुष्टि की। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि प्रीति का आठ साल का बेटा मोहनचट्टी में नाना-नानी के पास रहता है। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि पुलिस की कई टीमें फरार हुए हमलावर की तलाश में जुटी हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page