हल्द्वानी में महिला फंदे से लटकी, मौत, तीन महीने पहले हल्द्वानी आई थी महिला

ख़बर शेयर करें

फिर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। यहां पर्वतीय मोहल्ला में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मकान मालकिन ने शव फंदे से लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। महिला के पति को सूचना दे दी गई है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला पंकज नायक शहर में मेंहदी आर्टिस्ट का काम करता है। तीन माह पहले ही पत्नी पूजा और डेढ़ साल की बेटी के साथ वह हल्द्वानी आया था। वह यहां सावित्री कालोनी पर्वतीय मोहल्ला में एक घर में किराए पर रहता है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब आठ बजे पंकज ने पत्नी को फोन किए। कई फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पंकज ने मकान मालकिन से संपर्क किया।मकान मालकिन जब कमरे में पहुंची तो पूजा का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मकान मालकिन ने सूचना पुलिस और पति को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लव लिया और पूछताछ की। अभी तक आत्महत्या की वजह साफ नही हो पाई है। मौके पर पहुंचे पति पंकज ने पुलिस को बताया कि वह तीन पहले ही पत्नी मायके अलीगढ़ से लौटी थी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page