मेरठ के नीले ड्रमकांड जैसी वारदात उन्नाव में सामने आई है। यहां पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव टिन के बक्से में भरकर हाईवे पर फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बुधवार सुबह महिला, उसके पड़ोसी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात की वजह नशेबाजी को लेकर विवाद बताई जा रही है।
सोनू सविता (25 वर्ष) ने आठ साल पहले लखनऊ के हरौनी गांव की नेहा रावत से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों शुक्लागंज में किराये पर रहते थे। उनका पांच साल का बेटा है। सोमवार को नशे में घर पहुंचे सोनू का नेहा से विवाद हुआ। आरोप है कि नेहा ने पड़ोसी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल को बुलाया। दोनों ने लोढ़ा-बट्टा से सोनू के सिर पर वार किया और फिर कंबल से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



