माँ ने पढ़ाई करने को कहा तो फिनायल गटख ली

ख़बर शेयर करें

एक मां ने किशोर को पढ़ाई ना करने पर डांट दिया, मां की डांट से गुस्सा होकर 15 वर्षीय किशोर ने फिनायल पी लिया। अस्पताल में किशोर का उपचार किया जा रहा है।

बीते दिन नगर में एक किशोर की मां ने उसे पढ़ाई नहीं करने के लिए डांट दिया। पढ़ाई न करने की बात से परेशान किशोर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद किशोर ने घर में रखे फिनायल की बोतल खोलकर फिनायल को पी लिया। तबियत खराब होने के बाद किशोर का बडा भाई उसके लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इमरजेंसी में तैनात डॉ.निशा कल्पासी ने किशोर को भर्ती कर उपचार शुरू किया। किशोर का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, चिकित्सकों के मुताबिक किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page