दुःखद:दो सगे भाइयों की मौत से शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों के शव घर के अंदर मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर के पास स्थित एक मकान में रहने वाले सुनील और मनोज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की।

साहित्य प्रकाशन

प्रारंभिक तौर पर दोनों भाई घर के भीतर मृत अवस्था में पाए गए। आसपास के लोगों ने जब इसकी जानकारी हासिल की तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाई अक्सर शराब का सेवन करते थे, हालांकि पुलिस इस पहलू समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page