मुक्तेश्वर शीतला में अवैध कलमट बनाने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें
  • ग्रामीणो ने विभाग पर सांसद निधि के दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

भवाली। शीतला के छतोला धुनि के पास ग्रामीणों ने गांव के रास्ते में कलमट बनाने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा सांसद व जिलाधिकारी को पत्र भेज समस्या का समाधान के8 मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द कलमट का काम नही रोका गया तो ग्रामीण उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे। पीएम जीएस वाई विभाग द्वारा यहां छतोला गांव में गोरखनाथ मंदिर के पास रोड में कलमट की खुदाई की जा रही है। ठेकेदार को लाख मना करने पर भी दबंगई दिखा कर काम किया जा रहा है। विभाग व ठेकेदार द्वारा सांसद निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है। गाँव के सालों पुराने पैदल मुख्य मार्ग को बंद किया जा रहा है। वर्षो से गांव फल ब सब्जी पर आश्रित है। इन दिनों फल तोड़ने का काम चल रहा है। लेकिन कलमट बनने से ग्रामीणों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। जिससे नाराज होकर ग्राम वासियों ने इसका विरोध किया है। अब ग्रामीणों में हर दिन आक्रोश पनपने लगा है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, नारायण दत्त जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश नयाल, गिरीश पाण्डे, कोशल रूवाली, संदीप पाण्डे, तारी देवी, नवीन चन्द्र, प्रमोद आर्या, किशोरी लाल आदि थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page