मुक्तेश्वर शीतला में ग्रामीणों ने कलमट बनाने का किया विरोध, विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

ख़बर शेयर करें
मुक्तेश्वर। शीतला के छतोला ग्रामसभा के ग्रामीणों ने गांव के रास्ते मे कलमट बनाने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि जल्द कलमट का काम नही रोका गया तो ग्रामीण उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कहा कि सरकारी विभाग यहां छतोला गांव में गोरखनाथ मंदिर के पास रोड में कलटकी खुदाई की जा रही है। वर्षो से गांव फल ब सब्जी पर आश्रित है। इन दिनों फल तोड़ने का काम चल रहा है। लेकिन कलमट बनने से ग्रामीणों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। जिससे नाराज होकर ग्राम वासियों ने इसका विरोध किया है। इस दौरान  पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुस्कर नयाल,नारायण दत्त जोशी, कमलेस, न्याल छेत्र पंचायत सदस्य, गिरीश पांडे उप प्रधान,कोसल रिवाली सरपंच छटोला आदि थे।
Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page