महाकुंभ से लौट रहा वाहन दुर्घनाग्रस्त चालक की मौत

ख़बर शेयर करें

श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ गया वाहन रविवार तड़के लौटते समय केलाखेड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर कोहरे के चलते हादसा हुआ। हादसे में कार चालक झारखंडी बरहैनी निवासी तोताराम सागर की मौत हो गई। जबकि 4 महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, नौ यात्रियों की जलकर मौत

दो दिन पूर्व ग्राम झारखंडी निवासी 50 वर्षीय तोता राम सागर और गांव बरहैनी निवासी 50 वर्षीय महेश, 70 वर्षीय देवकी, 40 वर्षीय नीमा, 50 वर्षीय शांति देवी, 60 वर्षीय उदरी देवी अर्टिगा कार से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे। कार को तोताराम सागर चला रहे थे। लौटते वक्त रविवार सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाईवे 74 पर केलाखेड़ा में कार कोहरे के चलते अनियंत्रत होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तोताराम सागर को गंभीर चोट लगी, जबकि अन्य भी चोटिल हो गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page