भवाली स्टेट बैंक के सर्विस मैनेजर वेद प्रसाद सेवानिवृत्त, धूम धाम से दी विदाई

ख़बर शेयर करें

स्टेट बैंक के सर्विस मैनेजर वेद प्रसाद अपना 35 साल का कार्यकाल पूर्ण कर शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर सहयोगी कर्मचारियों ne उनको विदाई दी गई।
सर्विस मैनेजर वेद प्रसाद की सेवानिवृत्ति पर एसबीआई में विदाई समारोह आयोजित किया। जिसमे सभी ने उनकी उज्ज्वल भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वही वक्ताओं ने बताया कि अपने 35 साल के कार्यकाल में वेद प्रसाद ने विभिन्न शाखाओं कई दायित्वों का निर्वहन किया। वह ज्योलिकोट व मजखाली शाखा में शाखा प्रबंधक रहे। वही भवाली शाखा से सर्विस मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, भाजपा जिला मंत्री प्रकाश आर्य, केएस जंगपानी, मनीष मिश्रा, प्रतीक गर्ग, रोहित कुमार, मनोज पांडे, दीक्षा मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page