भवाली में वाल्मीकि शोभा यात्रा में झांकियों ने मोहा मन,विधायक ने वाल्मीकि मन्दिर के लिए की डेढ़ लाख रुपये की घोषणा

ख़बर शेयर करें

विधायक ने वाल्मीकि मन्दिर के लिए की डेढ़ लाख रुपये की घोषणा

भवाली। गुरुवार को वाल्मीकि सभा ने भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या रहे। सेनिटोरियम वाल्मीकि मन्दिर में सभी का पगड़ी पहनाकर बेच लगाकर स्वागत किया गया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण और योग वरिष्ठ जैसे महान तथ्यों को रचा और विश्व को सही मार्गों में चलने का मंत्र दिया है। सेनिटोरियम भगवान वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाल कर नगर के नैनीताल, भीमताल, रामगढ़, रानीखेत रोड़ से होकर रानीखेत रोड़ वाल्मीकि मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा जहां से निकली श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बैण्ड बाजे के साथ आकर्षक झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोहा। होटल यथार्थ इन में हितेश साह, अफसर अली, पारस चौहान ने डोले का स्वागत और श्रद्धालुओ के जलपान कराया। छोटे-छोटे बच्चे भगवान वाल्मीकि का रूप धारण कर झाकियों में शामिल हुए। राधा कृष्ण की वेषभूशा में सुंदर नृत्य कर रहे कालाकारों का सभी ने आनंद उठाया। नृत्य कर रहे कलाकारों भगवानों के करतब देख सभी श्रद्धालु उत्साहित हो उठे। भगवान शिव की टोली का रूप धरे कालाकारों का शिव नृत्य देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। विधायक सरिता आर्या ने रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शुभकामनाएं दी। कहा कि रामनगर सीतावनी के सौंदर्य करण के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता की जाएगी। सीतावनी पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाएगा। विधायक ने वाल्मीकि मन्दिर के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस दौरान नगर वाल्मीकि अध्यक्ष राजन लाल वाल्मीकि, पंकज अद्वेती, हरि शंकर कांडपाल, अखिलेश सेमवाल, प्रकाश आर्या, वृजमोहन जोशी, कार्तिक, लाल शाह, गणेश, सुभाष, दीपक, नरेश पांडे, खजान भट्ट, सुनील कुमार, खष्टी बिष्ट, ऊषा कन्नोजिया, ममता बिष्ट, सतीश चन्द्र, राम प्रसाद, वीरेन्द्र प्रधान, राजा राम, मुनिराज बाल्मिकी, जगमोहन बाल्मिकी, दयाल आर्या, अजय बाल्मिकी, रिंकू , संजय जोशी, सनित जोशी, कांबली, धीरज कुमार, जग मोहन, रोहित कुमार, आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page