वृद्ध आश्रमों में बांटी खुशियां, लॉ छात्रों की अनूठी पहल

ख़बर शेयर करें

वृद्ध आश्रमों में बांटी खुशियां, लॉ छात्रों की अनूठी पहल
हल्द्वानी। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने वृद्ध आश्रमों में पहुंचकर बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। छात्रों द्वारा गठित ‘नारीगार्ड’ ग्रुप के बैनर तले आयोजित इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम में हल्द्वानी स्थित ओल्ड एज होम और बाबा नीम करौरी वृद्ध आश्रम में छाछ व बिस्कुट वितरित किए गए।
भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों ने आश्रमों में रह रहे बुजुर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 50 लीटर छाछ और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान छात्रों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ठंडी छाछ और खाद्य सामग्री पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।
आश्रम संचालकों और बुजुर्गों ने छात्रों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
इस सेवा कार्य में जय बारकोटी, लक्षिता तिवारी, सत्यांश कांडपाल, कीर्ति कुलश्रेष्ठ और काव्यांश कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page