नैनीताल में अज्ञात नंबरों से धमकी मिलने से परेशान हुआ युवक, कोतवाली कर दी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक को अज्ञात नंबरों से फोन कर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। युवक की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल निवासी शेरब दोरजी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि बीते कुछ दिनों से उसे अज्ञात नंबरों से फोन पर फोन आ रहे हैं। जिसमें कई लोग उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उसे अज्ञात नंबरों से धमकी दी जा रही हैं। जबकि धोखाधड़ी जैसा कोई भी मामला उसके संज्ञान में नहीं है। उसने अपना नंबर भी बदल किया है, मगर फिर भी उसे उक्त लोगों का डर बना हुआ है। मामले में एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए नंबरों पर संपर्क कर मामले की जांच की जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page