घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में न्याय की गुहार लगाएगा यूकेडी, जनसंघर्ष अभियान का होगा शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भवाली/नैनीताल, 14 जुलाई। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) मंगलवार को घोड़ाखाल स्थित न्याय के देवता गोलू महाराज के दरबार में प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, अन्याय और पहाड़ के लोगों के शोषण के खिलाफ न्याय की गुहार लगाएगा। इस दौरान पार्टी अपने जनसंपर्क एवं जनसंघर्ष अभियान के नए चरण का भी शुभारंभ करेगी।
यूकेडी के अनुसार कार्यक्रम में भीमताल विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोलू देवता के चरणों में उत्तराखंड की जनता के सम्मान, न्याय, पारदर्शी व्यवस्था और जनहित की कामना करेंगे। पार्टी का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों के खिलाफ जनजागरण का संकल्प भी है।
कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन मंत्री युवा उक्रांद, कुमाऊं मंडल संयोजक गौरव जोशी, युवा उक्रांद के जिला अध्यक्ष कुलदीप बोहरा, जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, युवा उक्रांद की ज्योति दानू, गंगा मेहरा, कपिल मेहता, धनंजय मेर, रवि कन्याल, सुजल पंवार, सोनू नागदली, राजीव लोचन, रोहित जीना, करण चौसाली, कमल कालूरा, करण पंत, हर्षित, अंकित सहित जिला नैनीताल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
यूकेडी नेताओं ने कहा कि वर्षों से पहाड़ के लोग बेरोज़गारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तथा जनता की आवाज़ को लगातार अनदेखा किया गया है। ऐसे में उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और जनाधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है। पार्टी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं और किसानों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page