भवाली से दो मोटरसाइकिल चोरी

ख़बर शेयर करें

भवाली/नगर के धुलई गाँव से देर रात चोर 2 मोटरसाइकिल चुरा ले गए। जिसकी शिकायत वाहन स्वामियों ने भीमताल पुलिस से की है।
ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि बुधवार देर रात चोर गाँव के सड़क किनारे खड़ी शेखर चन्द्र उप्रेती की हीरो होंडा सुपर स्पलेंडर संख्या यूए 04 सी 9237 व हरीश चंद्र उप्रेती को प्लेटिना बाइक संख्या यूके 04 जी 5794 को चुरा ले गए। दोनो को सुबह मौके पर मोटरसाइकिल न मिलने पर चोरी का अहसास हुआ। जिसपर उन्होंने भीमताल पुलिस में शिकायत की है। एसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। चोरों की तलाश जारी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page