जल संस्थान के दो कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति होने पर दी भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- जल संस्थान गरमपानी में कार्यरत पूरन सिंह अमेरा और आनंद सिंह को 30 जून के दिन सेवा निवृत्ति होने पर खैरना के एक होटल में भावभीनी विदाई दी गई। जल संस्थान के जेई राजीव कुमार ने दोनों कर्मचारियों की सेवा का जिक्र करते हुए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारियों के सेवा निवृत्ति होने पर उन्हें बड़ा गर्व महसूस हो रहा है, दोनो कर्मचारियों द्वारा पूरे विभाग के कार्यो के देख रेख की जाती थी, और दोनों विदाई पर जल संस्थान के कर्मियों ने उपहार प्रदान किया। इस दौरान मंच का संचालन सुरेन्द्र सिंह फर्त्याल द्वारा किया गया, इस दौरान जेई राजीव कुमार, प्रकाश तिवारी, सुरेंद्र सिंह फर्त्याल, खुशहाल सिंह, नारायण सिंह,चिंता राम, हरीश, भाष्कर आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page