भवाली। नगर के अंतर्गत पंत स्टेट क्षेत्र के लोगो ने व्यापार मंडल महामंत्री मनमोहन निगलटिया के नेतृत्व में पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। लोगो ने कहा कि पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्रवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में बताया गया है कि पंत स्टेट रानीखेत रोड़ में लंबे समय से पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है। कई बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लोगो का कहना है कि पूर्व में भी इस समस्या को लेकर विभाग को सूचित किया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पानी की किल्लत के चलते दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है और लोगों को दूर दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। इस व्यापार मंडल महामंत्री दौरान मनमोहन निगलटिया, गौरव पाठक, अंशुमान दाफोटी, भरत भट्ट, घनश्याम मेहरा, कमल निगलटिया, पद्मा देवी, मधु साह, कमला रौतेला, प्रेमा चौहान, जशुलि देवी, उमा देवी आदि लोग रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

