मकान में आग लगने से परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

मेरठ के किदवईनगर में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कपड़ा कारोबारी के मकान में आग लगने से उनके परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

किदवई नगर में कपड़ा कारोबारी इकबाल का मकान है। तीन मंजिला मकान में नीचे के हिस्से में गोदाम है, ऊपर की दोनों मंजिल पर इकबाल की पत्नी बानो व पांच बेटे फारुक, डॉक्टर इरशाद, रिजवान, आसिम और सद्दाम परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात परिवार के पुरुष मस्जिद गए हुए थे। रात 9:00 बजे मकान में आग लग गई। इस दौरान गोदाम में रखे कपड़ों का स्टॉक जलने लगा और पूरे मकान में धुआं भर गया। सीढ़ियाें के लपटों से घिरने से नीचे उतरने का रास्ता बंद हो गया। कुछ लोगों ने सामने के मकान से सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलना शुरू किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच बच्चों और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर लीक को माना जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page