नबी करीम इलाके में एक व्यक्ति ने शादी के महज छह दिन बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद एजाज को बाहरी दिल्ली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी एजाज ने 26 अप्रैल को हल्द्वानी निवासी 24 वर्षीय निशा परवीन से शादी की थी। दोनों लक्ष्मणपुरी स्थित किराये के मकान में रहते थे और पास की एक बैग फैक्टरी में काम करते थे। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दो मई को एजाज ने निशा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बेड के अंदर छिपाकर कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना: कमरे से बदबू आने लगी। शुरुआत में लोगों ने किसी जानवर के मरने की आशंका जताकर ध्यान नहीं दिया, लेकिन शनिवार को बदबू बढ़ने और एजाज के लंबे समय से नहीं दिखने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

