डामरीकरण कार्य के चलते यातायात रहेगा डायवर्ट

ख़बर शेयर करें

भवाली। रानीबाग भीमताल खुटानी-चाफी-पदमपुरी-धानाचूली-शहरफाटक-मैरनोला-देवीधुरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-10 पर डामरीकरण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार चाफी से धारी तक किमी 23 से 39 के बीच हॉटमिक्स द्वारा डामरीकरण कार्य प्रगति पर है। मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव के कारण जाम की स्थिति बनने से कार्य प्रभावित हो रहा था।
इसी को देखते हुए 26 मई 2026 से 10 जून 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 3:45 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक उक्त मार्ग का यातायात डायवर्ट रहेगा। इस दौरान वाहनों को खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली राज्य मार्ग संख्या-64 से होकर भेजा जाएगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को यातायात नियंत्रण एवं आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page