गैस कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संकट से व्यापारी परेशान, सरकार से राहत की मांग
नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड (नैनीताल) के सह प्रभारी कुमाऊँ मंडल श्री अखिलेश सेमवाल ने रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और अनियमित आपूर्ति को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गैस की उपलब्धता समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे व्यापारियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी तरह गैस मिल भी रही है, तो उसके बढ़ते दाम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। लागत बढ़ने के कारण कारोबारियों को अपने मेन्यू के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
अखिलेश सेमवाल ने कहा कि मेन्यू महंगा होने से इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा और रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की संख्या घट सकती है। इससे पूरे व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि गैस आपूर्ति को सुचारू बनाया जाए और कीमतों पर नियंत्रण किया जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और उनका कारोबार प्रभावित न हो।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

