कैंची धाम दर्शन कर वापस लौट रहे दिल्ली के पर्यटक की तबियत बिगड़ने से मौत

ख़बर शेयर करें
  • दर्शन कर दिल्ली वापस लौट रहे थे पर्यटक

भवाली। कैंची धाम दर्शन करने आये दिल्ली के पर्यटक की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। आनन फानन में साथी सीएचसी भवाली ले गए। अस्पताल पहुँचने से पहले ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार 55 पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी होस खास नई दिल्ली अपने अन्य दो दोस्तों के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए आये थे। वापस जाते समय अचनाक तबियत बिगड़ गई। तत्काल साथी सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ जलिश अंसारी ने कहा कि मरीज के मुंह से झाग निकल रहा था। उनकी ब्लेड प्रेशर और हार्ड की दवा भी चल रही थी। कहा कि ब्रेन हैमरेज या हार्ड अटैक मौत का कारण हो सकता है। एसएसआइ आसिफ खान ने बताया कि दर्शन करने के बाद कार से वापस दिल्ली जा रहे थे। अचनाक तबियत बिगड़ने से अस्पताल पहुँचाया गया। जहां पहुँचने से पहले मरीज ने दम तोड़ दिया था। कहा कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक ही मौत का कारण लग रहा है। पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता लग पायेगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page