आज नदी तालों में नहाने पर होगी कार्रवाई, पुलिस है मुस्तैद

ख़बर शेयर करें

होली को लेकर पुलिस मुस्तैद है। नदी में नहाने और जंगल में पार्टी पर पूर्ण पाबंदी है। इसके अलावा होली मनाने नैनीताल व रामनगर का रुख करने वाले दो पहिया वाहन सवारों पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दोनों त्योहारों को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस संख्या बल बढ़ाने के लिए पुलिस लाइन से भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। होली के दौरान नदी की ओर जाने पर रोक है। इसके अलावा बाहरी नंबर के दो पहिया वाहन सवारों को नैनीताल और रामनगर जाने से रोका गया है। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने और ट्रिपलिंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page