खाई में ट्रक गिरने से तीन की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बेरीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो शव देर रात तक बरामद कर लिए गए थे, तीसरा शव आज सुबह बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक कैंटर संख्या यूके 04 सीए 9348 बेरीनाग से निकला। तभी कैंटर अनियंत्रित होकर नौतस घाटी के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही बेरीनाग, गंगोलीहाट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने देर रात में ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान रमेश पालीवाल(26) पुत्र ईश्ववरीदत्त निवासी पाली गुणादित्य, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व दीपक कुमार(28) पुत्र कुंवर राम निवासी पल्यूड़ा थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा, उम्र 28 वर्ष है। दोनों के शवों को देर रात मोर्चरी में रख दिया गया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page