दुःखद::शादी के तीन दिन बाद नव विवाहित युवक की हृदयगति रुकने से मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में शादी के तीन दिन बाद ससुराल जाते वक्त नव विवाहित युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद दोनों परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम पंचायत बिमौना पाचन निवासी नवीन कुमार (27) पुत्र रणजीत राम की नौ मई को धूमधाम से विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। वह 12 मई को पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए थे, यहां पहुंचे ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से दोनों पक्षों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page