देश में पेट्रोल-डीजल, गैस और केरोसिन की कोई कमी नहीं

ख़बर शेयर करें

दिल्ली। मध्यपूर्व में जंग के कारण दुनिया भर में ऊर्जा संकट बना हुआ है। गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति का मुद्दा गुरुवार को संसद में गूंजा। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल, गैस और केरोसिन की कोई कमी नहीं है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सरकार की प्राथमिकता है कि खाना पकाने के लिए गैस की कमी नहीं रहे। पुरी ने होर्मुज जलडमरुमध्य में बने हालात का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष में भूमिका नहीं होने के बावजूद भारत को इसके परिणामों से पार पाना होगा। पुरी ने कहा कि देश में रिफाइनरी उच्च क्षमता के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाया था।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page