युवक परेशान होकर फंदे से झूला, मौत, डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह

ख़बर शेयर करें

परिवार में ही व्यक्ति लड़ झगड़ सकता है। दुख सुख परिवार से ही बांटा जाता है। लेकिन आज घर की चोटी छोटी बातों में आत्मदाह करना आम बात से हो गई है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में सिडकुल कर्मी ने घर में फांसी लगाकर आत्मदाह कर लीया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या मान रही है।
पुलिस के अनुसार प्रगति विहार हिम्मतपुर तल्ला मुखानी निवासी संतोष सिंह बोरा (29) सितारगंज सिडकुल में नौकरी करता था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। बीते कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। परिजनों के अनुसार तनाव के कारण वह दो दिन से कंपनी में काम पर भी नहीं गया। रविवार सुबह संतोष अपने कमरे में गया, कुछ देर बाद परिजन उसे बुलाने गए तो देखा तो उसका शव फंदे से लटका दिखा। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बिसरा सुरक्षित रख लिया है। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page