युवक ने दुकान के ट्रायल रूम में खुद को बंद कर ब्लेड से अपना गला और दोनों हाथों की नसें काट लीं

ख़बर शेयर करें

किच्छा। चोरी के शक में पूछताछ करने पहुंची पुलिस से बचने के लिए एक युवक ने दुकान के ट्रायल रूम में खुद को बंद कर ब्लेड से अपना गला और दोनों हाथों की नसें काट लीं। घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया,जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया।

बीते शुक्रवार रात महेंद्र जनरल स्टोर और मां गंगा सेल्स से चोरों ने कुल 4.10 लाख की नकदी चोरी की थी। दुकान स्वामी महेंद्र फुटेला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page