इंस्टाग्राम का चस्का पड़ा भारी, इस नए अंदाज में युवक बना रहा था वीडियो

ख़बर शेयर करें

में अर्धनग्न होकर बाइक से स्टंट करने का वीडियो वायरल करना

एक युवक को भारी पड़ गया। नैनीताल पुलिस ने वीडियो का

संज्ञान लिया। चंपावत जिले के युवक की बाइक सीज कर दी।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना

प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

लगाने हेतु प्रभावी चैकिंग कर एवं स्टंटबाजों पर अधिक से अधिक

कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश के क्रम में सभी

संबंधित द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

हल्द्वानी-नैनीताल रोड में शर्ट उतार कर अर्धनग्न अवस्था में बाइक FZ15 यूके 04एएन 5723 से स्टंट किए जाने का वीडियो प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक ९ हल्द्वानी राजेश यादव द्वारा कार्यवाही करते हुए चालक का पता लगाकर चालक श्याम सिंह निवासी तोला रैकूनी रीठासाहिब सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से स्टंट किए जाने पर पुलिस द्वारा उक्त के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर बाइक सीज की गई। चालक द्वारा भविष्य में ऐसी गलती न करने का वायदा किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

नैनीताल पुलिस युवाओं से अपील करती है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। नशे में वाहन न चलाएं एवं स्टंटबाजी न करें, मर्यादा में रहें। नियमों का पालन करें जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य व्यक्ति / चालक भी सुरक्षित रहेंगे। “ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है”।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page