निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने पंकज जोशी, उपाध्यक्ष गौरव नेगी

ख़बर शेयर करें

भवाली। निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया गया। चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में निकाय कर्मचारी महासंघ भवाली शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पंकज जोशी को अध्यक्ष, पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष, गौरव नेगी उपाध्यक्ष, इंद्र कुमार कपिल, भुवन चन्द्र भट्ट को संगठन मंत्री चुना गया। वही चुनाव अधिकारी मनोज तिवारी ने सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि निकाय कर्मचारी महासंघ की पूर्व कार्यकारणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कहा कि महासंघ हमेशा कर्मचारियों के हित मे कार्य करता आया है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर::भवाली की राजनीति में बड़ा उलटफेर की संभावना, भाजपा के कई नेता कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page