उपनलकर्मियो ने सर मुड़वाकर जताया विरोध

ख़बर शेयर करें

नियमितिकरण और समान कार्य समान वेतन के लिए आंदोलित उपनल कर्मचारियों ने बुधवार को भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। आज शाम दो उपनल कर्मचारियों ने प्रतीक रूप में सिर मुंडवा कर विरोध का इजहार किया।

उपनल कर्मचारी पिछले दस दिन से परेड मैदान के किनारे सड़क पर धरना दे रहे हैं। दूसरी तरफ, अब कर्मचारियों की नजर गुरूवार को हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर होने वाली सुनवाई के फैसले पर नजर लगी है। कल सरकार अपना पक्ष रखेगी।

दोपहर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों को गुस्सा और भी बढ़ गया। शाम वाहन चालक संघ के अजय डबराल और उपनल कर्मचारी महासंघ के उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष आजाद रावत ने धरना स्थल पर ही सिर मुंडवाकर विरोध जताया। महासंघ के प्रदेश संयोजक विनेाद गोदियाल ने कहा कि सरकार नो वर्क नो पे का आदेश लागू कर के कर्मचारियों को डराना चाहती है। पर, कर्मचारी अब डरने वाले नहीं हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page