भवाली क्षेत्र में जनगणना को लेकर दुकानों घरों में पहुंची टीम

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भवाली क्षेत्र में जनगणना कर्मियों द्वारा दुकानों घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को जनगणना टीम ने बाजार क्षेत्र में दुकानों व घरों में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क किया और जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस दौरान टीम ने लोगों को बताया कि सही और पूर्ण जानकारी देना बेहद आवश्यक है, जिससे सरकार को योजनाओं के निर्माण में मदद मिल सके।
टीम के सदस्यों ने व्यापारियों व स्थानीय लोगों को जनगणना प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
इस दौरान बाजार क्षेत्र में स्थित मोबाइल दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में भी जनगणना टीम ने पहुंचकर संवाद किया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
टीम ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तय होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page