स्कूल के लिए निकली छात्रा घर नही पहुँची, गुमशुदगी दर्ज

ख़बर शेयर करें

लड़कियों के लापता होने के कई मामलो से लोगो में भय बना हुआ है। लोग घरों से बाहर बच्चों को अकेला भेजने से डरने लगे हैं। मुखानी से मंडी चौकी क्षेत्र स्थित स्कूल को निकली छात्रा के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है । परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है । पुलिस के अनुसार मोहनी थाना क्षेत्र से बीते बुधवार सुबह एक छात्रा अपने धोला खेड़ा गुना बड़ा स्थित स्कूल के लिए निकली थी , लेकिन वह घर नहीं लौटी । बेटी के वापस न लौटने से चिंतित परिजनों ने स्कूल समेत बेटी के परिचितों से संपर्क किया लेकिन कोई पता नहीं चला । इसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के खोजबीन की गुहार लगाई है गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस तलाश में जुट गई है ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page