भवाली में जीवन वर्षा कला संगम समिति ने स्वछता का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें

-महिलाओ ने पतंग उड़ाकर दीप जलाएं

भवाली। सोमवार को पॉलिका हॉल में जीवन वर्षा कला संगम समिति ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रही। समिति की प्रगति जैन ने मराठी वेशभूषा में रीति रिवाज में सगुन देने की परंपरा की जानकारी दी। साथ ही महिला समूहों को साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण व रोजगार देने पर जोर दिया। पतंग उड़ाकर दीप जलाएं।
समिति अध्यक्ष वर्षा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किये गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत महिला समूहों को बेग बनाने पर जोर दिया गया। महिलाओ ने पारंपरिक वेषभूषा में नृत्य कर सबका मन मोहा। मुख्य अतिथि सरिता आर्य ने कहा कि जीवन वर्षा कला संगम समिति क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। समिति ने मराठी में मकर संक्रांति पर्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही समूहों को पालस्टिक हटाने को लेकर कपड़ो के बैग बनाने को दिए हैं। इस दौरान अध्यक्ष वर्षा, प्रगति जैन, बीना भगत, उमा पढालनी, जानकी नेगी, उमा आर्या, नीमा गोस्वामी, पिंकी आदि महिलाएं रही।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page